Experience the divine moments of spiritual discourses, Yamuna Aarti,Sadguru Shri Riteshwar Gurukulam activities, and Gau Seva under the pious guidance of Sadguru Shri Riteshwar Ji at Shri Anandam Dham Peeth,Shri Dham Vrindavan.
Divine Gallery
श्री लाड़ली निकुंज वन
श्री लाड़ली निकुंज वन
इस निकुंज वन में प्रतिदिन 2100 दीपक जलाए जाते हैं, जिनसे यहां का वातावरण अत्यंत अलौकिक और प्रकाशमान रहता है, यहाँ आज भी बिजली का प्रयोग नहीं किया जाता, जिस कारण यह स्थान 5000 वर्ष पूर्व के वृन्दावन के जैसा ही पवित्र और अलौकिक है। यहां श्री लाडली जी की आरती एवं सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी के सानिध्य में विशेष सत्संग, प्रबोधन और आत्मिक साधना का आयोजन होता है।
Divine Gallery
शुभकामना वृक्ष :
शुभकामना वृक्ष :
शुभकामना (मनोकामना) वृक्ष: इस वन में एक प्राचीन (लगभग 550 वर्ष पुराना) मनोकामना वृक्ष है, जिसकी नियमित आरती और परिक्रमा की जाती है। प्राचीन मान्यता भी है और हजारो लोगों द्वारा प्रमाणित भी है कि इस पवित्र वृक्ष के समीप एक दीप प्रवज्जलित करने से लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है।
Divine Gallery
श्री लाडली प्रसादम एवं संत भंडारा
श्री लाडली प्रसादम एवं संत भंडारा
पूज्य गुरुदेव के संकल्प की प्रेरणा से भक्तों द्वारा संचालित प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थ यात्री, भक्तों, साधु -संतो एवं असहाय जनों के निःशुल्क सात्त्विक भोजन की व्यवस्था।
Divine Gallery
श्री ऋतेश्वर गुरुकुलम्
श्री ऋतेश्वर गुरुकुलम्
श्री ऋतेश्वर गुरुकुलम् में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के हर पहलू को समृद्ध करने का माध्यम है। हमारे गुरुकुल में विद्यार्थियों को वो प्राचीन वेदों और शास्त्रों का ज्ञान मिलता है, जिसने सदियों से हमारी संस्कृति को संवार कर रखा है। साथ ही, नवीनतम विज्ञान और तकनीक के साथ कदम मिलाकर, उन्हें आधुनिक युग की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जाता है। । यह गुरुकुल आपकी जड़ों से आपको जोड़ते हुए, एक उज्ज्वल और सफल भविष्य की अग्रसर करता है।
Divine Gallery
"गौशाला" सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी
"गौशाला" सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी
• आश्रम और गौशाला: सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज का आश्रम (श्री आनंदम धाम पीठ / श्री लाडली निकुंज) वृंदावन में स्थित है। आश्रम के अंतर्गत संचालित गौशाला में सैकड़ों निराश्रित और वृद्ध देसी गायों की देखभाल, हरा चारा, चिकित्सा वार्ड और दैनिक सेवा की जाती है।
• गौ सेवा एवं सहयोग: श्रद्धालु चाहें तो गौशाला में गाय गोद ले सकते हैं या दैनिक चारे के लिए सहयोग सकते हैं।
• आधिकारिक वेबसाइट: गौ सेवा या आश्रम से संबंधित अधिक जानकारी और संपर्क के लिए आप wwww.sadgurushririteshwarji.org पर जा सकते हैं।
Divine Gallery
श्री यमुना जी महाआरती चीर घाट
श्री यमुना जी महाआरती चीर घाट
वृन्दावन धाम के श्री यमुना तट "चीर घाट" पर प्रतिदिन श्री यमुना महारानी की दिव्य आरती पूजन।
समय सायं 6:00 pm प्रतिदिन
“Live in the devotion of Bhakti, perceive with the intellect of Gyan, and serve every being through the duty of Karma. This is the supreme path of Sanatan Dharma.”